सेहत : जानें, पानी पीने का सही समय और तरीका…
भोपाल।बॉडी के लिए पानी बहुत जरूरी होता है।हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए, यह हमें हाइड्रेट रखता है। साथ ही, पानी पीने से हमारी त्वचा में निखार आता है। पर क्या आपको पानी पीने का सही तरीका और समय पता है ? कि पानी किस समय और कब पीना चाहिए। अगर नहीं तो चालिए जानते हैं पानी पीने का सही समय और तरीके।
सुबह एक गिलास गुनगुना पानी
सुबह जल्दी उठकर एक गिलास पानी को थोड़ा गुनगुना कर लें और इसे पिंए, यह हमारें शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे शरीर को कब्ज से छुटकार मिलता है। साथ ही यह शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है।
भोजन करने से आधा घंटा पहले
जब भी आप खाना खाएं उसके आधा घंटा पहले एक गिलास पानी पिएं ऐसा करने से हम ओवरइटिंग का शिकार होने से बच जाते हैं।साथ ही हमारे पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं।
भोजन के बाद 1 घंटे बाद
भोजन करते समय और भोजन के तुरंत बाद पानी न पिंए , बल्कि भोजन करने के 1 घंटे बाद पानी पिंए। ऐसा करने से भोजन अच्छे से पच जाता है साथ ही एसिडिटी की समस्या नहीं होती।
वर्कआउट करते समय
वर्कआउट करने से पहले पानी पीना चाहिए। साथ ही, वर्कआउट के दौरान और वर्कआउट के बाद भी पानी पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हमारी बॉडी को पानी की कमी नहीं होती। शरीर को हाइड्रेट रखता है
पानी को कैसे पिंए ?
जब भी पानी पिंए तो पानी खड़े होकर न पिएं, इस से घुटनों में दर्द हो सकता है। इसलिए जब भी पानी पिंए तो बैठकर पानी पिंए।



