नेशनल
GST रेट कट ; 22 से 20 चीजों के रेट होंगे कम, जानिए पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। जीएसटी कटौती के बाद कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी रेट कट हो चुका है, जो 22 सितंबर से देश में लागू होगा। ऐसे में डेली खरीदारी वाली चीजें भी सस्ती हो जाएंगी। यहां दूध, ब्रेड समेत 20 ऐसी चीजों के रेट कम हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन चीजों की कीमतें कम हो सकती हैं:
वाहन
- छोटी कारें 8-10% तक सस्ती हो सकती हैं
- बड़ी कारें और एसयूवी 20-25% तक सस्ती हो सकती हैं
- ट्रैक्टर भी सस्ते हो जाएंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा
इलेक्ट्रॉनिक्स
- एयर कंडीशनर (एसी) 8-10% तक सस्ते हो सकते हैं, जिससे उनकी कीमत में 1500 से 2500 रुपये तक की कमी आ सकती है
- टीवी की कीमत में 6-10% तक की कमी आ सकती है
- फ्रिज और वॉशिंग मशीन की बिक्री में वृद्धि हो सकती है
रोजमर्रा की चीजें
- घी, मक्खन, जैम और इंस्टेंट नूडल्स जैसी चीजें सस्ती हो सकती हैं
- टूथपेस्ट, शैंपू, मिल्क पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स पर जीएसटी की दर में कटौती हो सकती है
कृषि उत्पाद
- फर्टिलाइजर सस्ते हो जाएंगे
- बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर पर जीएसटी 5% हो सकती है
होटल और टूरिज्म
- ₹7,500 से कम किराए वाले होटलों पर जीएसटी 5% हो सकती है, जिससे छुट्टियों पर जाना सस्ता होगा
इन बदलावों से आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल सकता है।



