धर्म/अध्यात्म

Lunar Eclipse 2025 : पूर्ण चंद्र ग्रहण दो दिन बाद, पूरे देश में दिखाई देगा, वैज्ञानिकों ने क्या कहा, जानें…

भोपाल। 07-08 सितम्बर 2025 (16-17 भाद्र, शक संवत 1947) को पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। भारत में सभी स्थानों से यह ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रमा 7 सितंबर, 2025 को देर शाम पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करेगा और यह 8 सितंबर, 2025 की अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटो तक जारी रहेगा।

ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रांत महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, एशिया, भारत महासागर, यूरोप और पूर्वी अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों से दृश्य होगा।

भारत में दृश्यता
मौसम विभाग के ​वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह भारत में, ग्रहण के सभी चरण, पूर्णता सहित, पूरे देश में दिखाई देंगे। इस ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 07 सितम्बर, 2025 को भा. मा. स. अनुसार पं. 21 बजकर 57 मि. पर प्रारम्भ होगी तथा ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था का अंत 08 सितम्बर, 2025 को भा.मा.ग. अनुसार घं. 01 बजकर 27 मि. पर होगा।

इस ग्रहण की पूर्णता 07 सितम्बर, 2025 को भा.मा.स. अनुसार पं. 23 बजकर 00 मि. पर प्रारम्भ होगी तथा ग्रहण की पूर्णता का अंत 08 सितम्बर, 2025 को भा. मा.ग. अनुसार घं. 00 बजकर 23 मि. पर होगा।

ग्रहण की अवधि 03 घंटा 30 मिनट की होगी जिसकापरिमाण 1.368 होगा। ग्रहण के पूर्णता कि अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।

2026 में चंद्रग्रहण
भारत में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को घटित होगा जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को पटित हुआ था जो कि आंशिक ग्रहण था ।

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत्त हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है। जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button