Pitru Paksha Bhog : पितृ पक्ष में पूर्वजों को लगाएं ये भोग, पितरों की होगी विशेष कृपा…
पितृ पक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है इस दौरान उनको भोग लगाना बहुत शुभ और जरूरी माना जाता है। पितृपक्ष के दौरान पितरों को उनके मन पसंद भोद बनाकर खिलाने से पूर्वज बहुत ही प्रसन्न होते हैं।

भोपाल।पितृ पक्ष चल रहे हैं इस दौरान माना जाता है कि पूर्वज धरती पर आते हैं। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान पितरों को अगल -अलग भोग बना कर लगाया जाता है। चालिए जानते है कि पितृपक्ष में पितरों को क्या -क्या भोग बनाकर लगाए जाते हैं।
चावल की खीर
पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को भोग लगाने के लिए चावल की खीर बनाई जाती है।कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान खीर का भोग पितरों को लगना बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पूर्वज प्रसन्न होते है। चालिए जानते हैं चावल की खीर बनाने की विधिः
विधि-
चावल की खीर बनाने के लिए आप आपको सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उबलने रख देना है। जैसे ही दूध में उबाल आ जाए तो उसमें चावल डाल देने हैं। साथ ही, थोड़ा पकने के बाद स्वाद के अनुसार चीनी डालकर जब तक चावल पक ना जाए तब तक पकाना है। उसके बाद इलाइची पाउडर और मेवे से सजा लें। लो तैयार है पूर्वजों के लिए खीर का भोग
उड़द की दाल के बड़े
पितृ पक्ष में उड़द की दाल के बड़े का भोग पितरों को लगाना जरूरी माना जाता है।चालिए जानते हैं उड़द की दाल के बड़े बनाने की विधि
विधि- सबसे पहले उड़द की दाल को रात के समय भिगो दें उसके बाद सुबह उसे पीस लें। पीसने के बाद उसमें हींग पिसी लाल मिर्च अदरक का पेस्ट बनाकर मिला ले और अपने हाथों पानी लगाकर इस मिश्रण की छोटी -छोटी गोलिया बना कर हाथों से बड़े का आकार दें। और इसके बाद इन्हें खाने वाले तेल में अच्छे से तल लें। तलने के बाद ,इनको नमक वाले पानी में डाल दें। उसके बाद दही में राई, जीरा का तड़का लगाकर उन बडों को इस दही में डाल दें .
पूरी और सब्जी का भोग
पितृ पक्ष में अपने पितरों की मनपसंद सब्जी का भोग और पूरी का भोग बना कर लगाया जाता है।इससे पूर्वजों की कृपा बनी रहती है।
मन पसंद पकवान
पितृ पक्ष में माना जाता है कि पूर्वजों के पसंदीदा पकवान का भोग बनाकर लगाने से पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है।