IT कंपनी ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन बने पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति…

दिग्गज IT कंपनी ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। ओरेकल के तिमाही नतीजों के बाद एलिसन की संपत्ति 101 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई है। ये नतीजे उम्मीदों से बेहतर थे और कंपनी ने कहा कि आगे और ग्रोथ होगी।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 बिलियन डॉलर हो गई है, जो मस्क (385 बिलियन डॉलर) से ज्यादा है। ये इंडेक्स में अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।
81 वर्षीय एलिसन ओरेकल के को-फाउंडर हैं और अब कंपनी के चेयरमैन और CTO हैं। बता दें उनकी अधिकांश संपत्ति डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी हुई है।
ओरेकल के शेयर इस साल अब तक 45% बढ़ चुके हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी ने बुकिंग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की और अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए एक बेहतर भविष्य का अनुमान जताया है। इसके विपरीत, टेस्ला के शेयर इस साल 13% गिर गए हैं।
मस्क 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। लेकिन बाद में टॉप पर अमेजन डॉट कॉम के जेफ बेजोस और LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट भी पहुंचे थे। लेकिन उनको पछाड़कर पिछले साल ये खिताब फिर से मस्क ने हासिल किया था और 300 दिनों से कुछ अधिक समय तक इसे पोजीशन को अपने पास रखा।