MP : खूंखार सियार से भिड़ी बुजुर्ग महिला,जान बचाने साड़ी का हथियार बना मौत के घाट उतारा…
एमपी में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी जान बचाने के लिए खूखांर सियार से भिड़ गई.और पूरी बहादुरी से साड़ी के फंदे से सियार का गला घोंट दिया है।महिला लगतार 30 मिनट जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही।

शिवपुरी।मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक बुजुर्ग महिला की हिम्मत की दाद देनी पड़गी। महिला अपनी जान को बचाने के लिए एक खूंखार सियार से भिड़ गई। और उसके बाद जो हुआ उसे सुन आप के होश उठ जाएंगे। जी हां
एक 65 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी साड़ी को ही हथियार बना डाला। घटना शिवपुरी के बदरवास थाना इलाके के बरखेड़ा गांव की बताई जा रही है। जहां एक सूरजी बाई नाम की एक बुजुर्ग महिला खेतों में काम कर रही थी। उसी समय अचानक से वहां एक सियार आ गया और महिला पर हमला कर दिया।
महिला ने अपनी जान बचाने के लिए खूंखार सियार से भिड़ गई। महिला लगभग 30 मिनट तक सियार से लड़ती रही। और बिना हार मानें महिला ने अपनी साड़ी को हथियार बना कर सियार की गर्दन में पूरी ताकत से तब तक कसती रही। जब तक वह मर नहीं गया। हालांकि इस लड़ाई के दौरान महिला भी बेहोश हो गई और उसे शरीर में 18 घाव, हुए हैं वही उसे 6 घंटे बाद होश आया। फिलहाल महिला का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है और वह गंभीर हालत में है।