नेशनल

Indian Railways : मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के बीच रेल यात्रा को हुई आसान…

अब रेलवे आपका सफर और भी आसान बनाने जा रहा है जी हां,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भोपाल से दो नई लंबी दूरी की ट्रेनों की घोषणा की है...

भोपाल।भारतीय रेल ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के बीच बेहतर रेल संपर्क के लिए भोपाल से दो नई लंबी दूरी की ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें एक ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच हफ्ते में तीन दिन चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन भोपाल से चोपन के बीच हफ्ते में एक दिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेन सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी।

ख़ुशख़बरी: भोपाल से झारखंड-यूपी की सीधी रेल कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा

भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के बीच रेल यात्रा को आसान बनाने के लिए भोपाल से दो नई लंबी दूरी की ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से एक ट्रेन भोपाल से धनवाद के बीच हफ्ते में तीन दिन चलेगी, और दूसरी ट्रेन भोपाल से चोपन के बीच हफ्ते में एक दिन चलेगी। रेलवे के मुताबिक ये दोनों ट्रेनें जल्दी ही शुरू की जाएंगी।

यह ख़बर इस समय केवल RailJournal.in पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध है।

भोपाल–धनबाद–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
सेवा दिवस:

भोपाल से: सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार

धनबाद से: रविवार, बुधवार, शनिवार

दूरी व समय: कुल 1188 किमी, लगभग 23 घंटे 35 मिनट में, औसत गति 50.35 किमी/घंटा।

मुख्य ठहराव समय:

भोपाल प्रस्थान: 20:55 बजे

बीना (Bina): 23:10–23:15 बजे

कटनी मुड़वारा (Katni Murwara): 03:00–03:10 बजे

बरगवां (Bargawan): 07:36–07:38 बजे

सिंगरौली (Singrauli): 08:50–08:55 बजे

चोपन (Chopan): 10:30–10:50 बजे

गढ़वा रोड जं. (Garwa Road Jn.): 13:05–13:10 बजे

धनवाद (Dhanbad) आगमन: 20:30 बजे

वापसी यात्रा: धनवाद से 07:20 बजे प्रस्थान, भोपाल अगले दिन 07:00 बजे आगमन।

व्यावसायिक ठहराव: विदिशा (Vidisha), गंज बासौदा (Ganj Basoda), बीना (Bina), खन्ना बंजारी (Khanna Banjari), सिंगरौली (Singrauli), कटनी मुड़वारा (Katni Murwara), चोपन (Chopan), गढ़वा रोड (Garwa Road Jn.) आदि।

प्राथमिक मेंटेनेंस: भोपाल (RBPC)

सेवा दिवस:

भोपाल से: रविवार

चोपन से: सोमवार

दूरी व समय: कुल 731 किमी, लगभग 13 घंटे 55 मिनट में, औसत गति 52.52 किमी/घंटा।

मुख्य ठहराव समय:

भोपाल प्रस्थान: 20:55 बजे

बीना (Bina): 23:10–23:15 बजे

कटनी मुड़वारा (Katni Murwara): 03:00–03:10 बजे

बरगवां (Bargawan): 07:36–07:38 बजे

सिंगरौली (Singrauli): 08:50–08:55 बजे

चोपन (Chopan) आगमन: 10:50 बजे

वापसी यात्रा: चोपन से 17:10 बजे प्रस्थान, भोपाल अगले दिन 07:00 बजे आगमन।

व्यावसायिक ठहराव: विदिशा (Vidisha), गंज बासौदा (Ganj Basoda), बीना (Bina), खन्ना बंजारी (Khanna Banjari), सिंगरौली (Singrauli), कटनी मुड़वारा (Katni Murwara), चोपन (Chopan) आदि।

प्राथमिक मेंटेनेंस: भोपाल (RBPC)।

प्रमुख विशेषताएँ
इन नई ट्रेनों से भोपाल से झारखंड तक सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।

यह सेवाएँ विशेष रूप से भोपाल, कटनी मुड़वारा, सिंगरौली, चोपन, गढ़वा रोड और धनबाद के यात्रियों के लिए लाभकारी रहेंगी।

औद्योगिक व खनन क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ यह ट्रेनें यात्रियों को रातभर की यात्रा का सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button