MP:126 वर्षों से स्थापित की जा रही जबलपुर में महाकाली की प्रतिमा, इस बार सवा किलो सोने का मुकुट किया जाएगा अर्पण…
जबलपुर की नवरात्री और दशहरा तो हर जगह फेमस है।नवरात्रि में यहां एक से एक माता रानी के पड़ाल सजाएं जाते हैं। नवरात्रि में पूरे शहर एक अलग रंग में रंगा होता है।वहीं यहां श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति काली धाम गढ़ा फाटक में पिछले 126 वर्षों से माता काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है...
जबलपुर।जबलपुर शहर की नवरात्रि की चर्चा हर जगह होती है। वही यहां श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति काली धाम गढ़ा फाटक में पिछले 126 वर्षों से स्थापित की जा रही माता महाकाली की प्रतिमा शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में आस्था का केन्द्र बिन्दु है। इस साल देवी मां के भक्तों की इच्छा अनुसार
समिति ने संकल्प लिया है कि माता महाकाली को सवा किलो सोने का मुकुट तैयार करा कर चढ़ाया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह संकल्प वैसे तो बहुत बड़ा है लेकिन इस संकल्प से भी बड़ा माता रानी का उनके भक्तों के ऊपर आर्शीवाद और श्रद्धालुओं की आस्था भी है।
सभी लोगों के सहयोग से ही यह संकल्प पूरा होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से श्रद्धालुओं ने अपनी क्षमता के अनुसार अपनी भूमिदान करने की इच्छा की है।समिति ने श्रद्धालुओं के संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है निधि संग्रह होने पर सवा किलो सोने का मुकुट तैयार कराके माता महाकाली के माथे पर यह मुकूट समार्पित किया जाएगा।निधि संग्रह का काम नवरात्र से प्रारंभ होगा।



