धर्म/अध्यात्म

देवी मां होगी प्रसन्न जानें,नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग…

माता रानी के नवरात्रे में पहने माता रानी के प्रिय रंग, माता रानी होगी प्रसन्न...

भोपाल।शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है आज इसका दूसरा दिन है, यह पर्व आस्था और विश्वास का पर्व माना जाता है। माना जाता है की नवरात्रि में देवी मां की पूरे विधि – विधान से पूजा अर्चना करना साथ ही माता रानी के दिन के हिसाब माता रानी के पसंदीद रंग के कपडो़ं को पहने से माता रानी विशेष कृपा बनी रहती है चालिए जानते हैं नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है और देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों क आर्शीवाद देती है।

नवरात्रि का पहला दिन सफेद रंग
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का दिन होता है।मां शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत ही प्रिय है। कहा जाता है जो भी भक्त इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनाता है माता रानी की उस पर विशेष कृपा होती है।

नवरात्रि का दूसरा दिन पीला रंग
मां दुर्गा के नौ रुपों में से उनका दूसरा रुप मां ब्रह्मचारिणी का है मां ब्रह्मचारिणी को पीला और सफेद रंग काफी प्रिय है। कहा जाता है कि इस दिन हल्का पीला रंग या सफेद रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है ऐसा करने मां ब्रह्मचारिणी की कृपा बनी रहती है।
नवरात्रि का तीसरा दिन हरा रंग
मां चंद्रघंटा देवी दुर्गा का तीसरा रुप हैं कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा को हरा रंग पसंद है। जो भी भक्त मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहता है वह इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर माता रानी को प्रसन्न कर सकता है।

नवरात्रि का चौथा दिन नारंगी रंग
मां कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत ही प्रिय है। जो भी भक्त माता कूष्मांडा की विशेष कृपा अपने जीवन में देखना चाहता है उसे नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि नारंगी रंग  ऊर्जा और उत्साह का रंग होता है।

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन पीली रंग
स्कंदमाता शांति, शुद्धता और भक्ति का स्वरूप है। इनको पीला रंग बहुत ही प्रिय है। इस लिए इस दिन पीला रंग पहनने से माता रानी प्रसन्न होती है।

नवरात्रि का छँटवा दिन लाला रंग
कात्यायनी मां को लाल बहुत ही पसंद है यह रंग साहस, प्रेम और शक्ति प्रतीक है जो भी माता रानी का भक्त इस दिन लाला रंग के कपड़े पहनता है उसे से देवी प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि का सातवां दिन काला रंग
सातवां दिन मां कालरात्रि का दिन होता है. कालरात्रि माता को काला रंग बहुत पसंद होता है इस दिन काले रंग को पहनने से माता रानी प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि का आठवां दिन गुलाबी रंग

आठवां दिन महागौरी का दिन होता है। मां महागौरी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है। गुलाबी रंग करुणा, सुंदरता और स्नेह को दर्शाता है इस दिन गुलाबी रंग पहनने बहुत शुभ माना जाता है और मां की करुणा बनी रहती है।

नवरात्रि का नौवा दिन बैंगनी (पर्पल) रंग

सिद्धिदात्री माता को बैंगनी (पर्पल) रंग भाता है यह रंग आध्यात्मिकता और समृद्धि का रंग माना जाता है। इस रंग को नौवे दिन पहनने से कहा जाता है कि आध्यात्मिकता शांति मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button