Vijayadashami : जबलपुर के संतोष रावण को मानते हैं अपना आइडल…
जबलपुर।श्री राम की पूजा तो भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी की जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के मध्यप्रदेश के जबलपुर जिलें में एक ऐसा शख्स रहता है जो रावण की पूजा करता है जी हां जबलपुर के पाटन क्षेत्र में रहने वाले संतोष नामदेव रावण को अपना आइडल मानते हैं।
उन्हें पूरा जबलपुर लंकेश के नाम से जानता है। कहा जाता है जहां एक तरफ हर जगह नवरात्रि में लोग माता रानी की प्रतिमा बैठाते है, तो वही अगर संतोष की बात करें तो, वे नवरात्रि की पंचमी से रावण की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। और पूरे भक्ति भाव से लंकेश रावण की पूजा अर्चना करता हैंऔर विजयादशमी के दिन रावण की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं।
कहा जाता है कि वो 1975 से उन्होंने रावण की प्रतिमा की स्थापना करना शुरू किया है। वो रावण के इतने बड़े भक्त हैं कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम तक रावण के कुल के लोगों के नाम पर रखे हैं।
आखिर क्यों मानते है संतोष रावण को अपना आइडल
कहा जाता है कि संतोष नामदेव जब छोटे थे तो उन्हें एक बार रावण बनने का मौका मिला जब से ही वो रावण को अपना आइडल मानते है। वो मानते है कि रावण को उनके गुणों के कारण उन्हें गलत समझा जाता है। रावण एक ज्ञानी व्यक्ति था। और उसने जो भी किया वो अपने कुल के लिए किया। साथ ही, उनका मानना है कि रावण ने सीता का हरण जरूर किया लेकिन उन्हें अशोक वाटिका में रखा गया। साथ ही, संतोष मानते कि आज उनके पास जो कुछ भी है वो उनके आराध्य लंकेश की देन हैं वो हर साल रावण की शोभायात्रा निकालते है।



