मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्री प्रहलाद पटेल की माताजी के निधन पर शोक जताया
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की पूजनीय माताजी यशोदा पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
भोपाल सीएम मोहन यादव ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर गहरा बहुत दुख व्यक्त किया है. साथ ही ,उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की पूजनीय माता यशोदा पटेल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
शुक्ल ने कहा कि माता-पिता का जाना जीवन में एक बहुत बड़ी क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और पटेल सहित पूरे परिवार को इस दुखद समय में धैर्य और शक्ति मिले।



