मध्यप्रदेश

विजयदशमी : भोपाल में 200 से भी ज्यादा जगहों पर किया जाएगा रावण दहन…

विजयदशमी पर भोपाल में 200 से भी ज्यादा जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। साथ कई जगहों पर बहुत ही विशाल भव्य तरीके से रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

नवरात्रि का कल आखिर दिन है और उसके बाद 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरे देश में एक अलग ही उत्साह है वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल शहर की बात करें तो यहां भी दरहरे की अलग धूम मची हुई है। इस बार यहां 200 से भी अधिक जगहों पर रावण दहन की होने जा रहा है। वही दरहरे पर सबसे बड़े रावण दहन के आयोजन कहा- कहा होंगे चलिए एक नजर इस पर डालते हैं।

कोलार बंजारी दशहरा मैदान
कोलार बंजारी दशहरा मैदान में हर साल बहुत बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है इस साल भी 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह आयोजन विधायक रामेश्वर शर्मा की निगरानी में किया जाएगा।

छोला दशहरा मैदान
छोला दशहरा मैदान में हर साल भव्य रावण दहन समारोह होता है। इस साल भी श्री हिंदू उत्सव समिति के द्वारा 51 फीट के रावण 45 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को का भी दहन होगा। मंत्रोच्चार के साथ ही प्रभु श्री राम का तिलक किया जाएगा। और भव्य विशाल यात्रा निकाली जाएगी।

अवधपुरी जंबूरी मैदान
अवधपुरी में भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा 111 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। और आशा वैष्णव के द्वारा संगीत भजन किया जाएगा।



			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button