मुंबई।सब को हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह के यहाँ फिर से किलकारी गूँजेंगी. जी हां, भारती और हर्ष एक बार फिर मां बाप बनने जा रहे हैं।यह बात सुनकर भारती सिंह के फैंस बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, भारती और हर्ष का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में भारती और हर्ष बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है। इस तस्वीर को भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इस पोस्ट में भारती और हर्ष बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं। बहुत ही प्यार से हर्ष भारती के पेट हाथ रखें हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में भारती ने लिखा की we are pregnant again (हम फिर से प्रेग्रेंट हैं) उनके इस कैप्शन को लेकर एक यूजर ने मजाक में लिखा की दोनों। प्रेग्रेंट हो क्या? दोनों को कपल को उसके दोस्त और फैंस बधाई दे रहे हैं।
भारती ने पहली बार भारती 2022 में उसके बेटे गोले को जन्म दिया था। उसके बाद अब 2025 में वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस दौरान उसका एक इंटव्यू वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू करीना कपूर के टॉक शो वॉट वुमेन वॉन्ट की है इस वीडियो में भारती करीना से हसंते हुए कहती है की क्या आपके नजर में कोई डॉक्टर है जो जो बेटी वाला इंजेक्शन लगाता हो मुझे केवल एक बेटी चाहिए इस पर करीना ने कहा मेरे खुद दो बेटे हैं। उसकी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोस्ट वायरल होने के बाद यह इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है।



