जानें,कार्तिक मास में सुबह स्नान और तुलसी पूजन का महत्व…
कार्तिक मास में जाने सुबह जल्दी उठकर स्नान करने का महत्व, और क्यों की जाती है तुलसी पूजा?
8 अक्टूबर यानी कल से कार्तिक का महीना शुरू हो गया है यह महीना बहुत ही फल देने वाला माना जाता है इस महीने में सुबह चार बजे उठकर स्नान करने और तुलसी पूजन का एक विशेष महत्व माना जाता है। यह महीना कृष्ण और विष्णु जी का महीना माना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से यह 8वां महीना माना जाता है। इस महीने में नदी में दीप दान करना भी बहुत पुण्य का काम माना जाता है।
कार्तिक के महीने में सुबह स्नान का महत्व
कार्तिक मास में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का एक विशेष महत्व माना जाता है।इन महीनें मे सुबह 4–6 AM में स्नान करना शास्त्रों में अत्यंत फलदायी बताया गया है स्कंद पुराण में कहा गया है: “कार्तिके मासि स्नानं तु, सर्वतीर्थेभ्यः श्रेष्ठतमम्” यानी (कार्तिक मास में स्नान सभी तीर्थों के स्नान से श्रेष्ठ है।)
तुलसी पूजन का महत्व
कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन का एक विशेष महत्व माना जाता है भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है।तुलसी को “हरि प्रिया” कहा गया है, यानी यह भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय हैं।कार्तिक मास में तुलसी पूजा से भगवान विष्णु बहुत ही खुश होते है खासकर के इस महीने में तुलसी के नीचे दीपक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।



