धर्म/अध्यात्म

Diwali 2025 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें…

भोपाल।दीवाली से दो दिन पहले पड़ने वाली धन तेरस पर खरीददारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। यह बेहद ही खास दिन होता है। इस पर्व पर लोग नई चीजों को खरीदकर घर लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन माना जाता है कि धन तेरस पर कुछ वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए. चालिए जानते हैं। किन वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए और इनको खरीदने से क्या होता है।

धनतेरस पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए
काँच का सामान
धनतेरस पर जहां सोने चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। तो वहीं, कांच से बनी चीजें या कांच का कोई भी सामान धनतेरस पर खरीदना अशुभ माना जाता है। क्योंकि कांच को चंद्र ग्रह से जोड़ा जाता है। इस लिए यह बहुत अशुभ माना जाता है।

काले रंग की वस्तुएं

धन तेरस पर कालें रंग की वस्तु को नहीं खरीदना चाहिए। यह नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन काले कपड़े, जूते या अन्य काली चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे के सामान

धन तेरस पर लोहे का समान नहीं खरीदना चाहिए। लोहे से बने वस्त्र या औजार शनि से जुड़े होते हैं।
धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना कलह और रोग बढ़ा सकता है।

नुकीली या धारदार चीजें
धन तेरस पर किसी भी प्रकार की कोई भी धारदार, नुकीली जैसे चाकू, कैंची, तलवार ये चीजें घर में अशांति और कटाव का प्रतीक मानी जाती हैं।इन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।

प्लास्टिक के सामान
धन तेरस पर प्लास्टिक के सामान नहीं खरीदना चाहिए। प्लास्टिक टिकाऊ नहीं होता और इसे सस्ती वस्तुओं में गिना जाता है।
इसे खरीदना शुभ ऊर्जा को रोक सकता है।

तेल और घी

धनतेरस पर तेल खरीदना इन चीजों का उपयोग दीप जलाने में होता है, परंतु कुछ मान्यताओं के अनुसार
इस दिन तेल या घी खरीदने की जगह दान करना ज्यादा शुभ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button