आखिर क्यों हुआ राजस्थान का ये पूरा का पूरा गांव शापित
भोपाल।यह दुनिया अजीबों गरीबों रहस्यों से भरी हुई है। कई ऐसी जगह हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कभी-कभी तो आप आपके कानों और आंखों पर ही विश्वास नहीं होगा कि क्या सच में कहीं ऐसा हो सकता है। आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है। जहां एक घर नहीं एक मोहल्ला नहीं बल्कि पूरा का पूरा गांव ही शापित है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं कुलधरा गांव की इसे भूतों का गांव भी कहा जाता है। यह गांव के इतिहास की बात करें तो यह गांव 13 वीं शताब्दी में यह गांव पालीवाल ब्राहाणों द्वारा बसाया गया था। लेकिन इस गांव में कुछ ऐसा हुआ की सभी ब्राहाणों ने रातों-रात यह गांव खाली कर दिया।और कहा जाता है कि जाते समय इस गांव को श्राप देते हुए गए। इस आखिर क्या हुआ ऐसा की सभी ने एक साथ रातों -रात यह गांव छोड़ दिया। इसे लेकर कई कहानियां हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रचलित कहानी मंत्री सलीम सिंह की है,
माना जाता है कि मंत्री सलीम सिंह बहुत ही बुरा मंत्री था। वो सभी पर बहुत ही जुल्म करता था। साथ ही, गांव की लड़कियों पर बुरी नजर रखता था। इस वजह से सभी ब्राह्मण रातों रात इस गांव को श्राप देकर गांव छोडकर चले गए थे वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि पानी की आपूर्ति के यह गांव नष्ट हो गया था। वहां के आसपास के लोगों का कहना है कि इस गांव में कोई सुख से नहीं रह सकता यह शापित गांव है वही अभी राजस्थान सरकार ने इस गांव को पर्यटन का दर्जा दे दिया है कई लोग इस गांव को देखने के लिए आते हैं।



