September 21, 2024

World Elephant Day: एमपी के इस टाइगर रिजर्व में है दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी

World Elephant Day

World Elephant Day: World Elephant Day के अवसर पर हम आपको एक ऐसी ​हथिनी से मिलाने जा रहे हैं, जो अब तक सबसे उम्रदरात हथिनी है। नाम है वत्सला, जी हां, दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी पन्ना टाइगर रिजर्व की वत्सला है, उसकी उम्र लगभग 105 वर्ष बताई जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व की यह उम्रदराज ​हथिनी दो बार मौत को चकमा दे चुकी है। World Elephant Day

आंखों में हुआ मोतियाबिंद
वर्तमान समय में उसकी आंखों में मोतियाबिंद आ जाने से उसे कम दिखाई देता है साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर हो गया है। पार्क प्रशासन द्वारा उसकी पूरी तरह देखरेख की जाती है। हालांकि उम्र का असर उस पर स्पष्ट रुप से देखने मिलता है। World Elephant Day

बताया जाता है कि वत्सला केरल के नीलांबुर फॉरेस्ट डिवीजन में पली-बढ़ी है। वत्सला ने अपना प्रारंभिक जीवन नीलांबुर वन मण्डल (केरल) में वनोंपज परिवहन में व्यतीत किया। World Elephant Day

50 वर्ष से अधिक आयु
इस हथिनी को 1971 में केरल से होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) लाया गया। उस समय वत्सला की आयु 50 वर्ष से अधिक थी। हथिनी वत्सला को 1993 में होशंगाबाद के बोरी अभ्यारण्य से पन्ना राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था तभी से वह यहां पर है। हथिनी का पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से उसे गन्ना काट—काटकर खिलाया जाता है। World Elephant Day

वत्सला को कम दिखाई देता है जिसकी वजह से उसे महावत जंगल में घूमाने ले जाते हैं। उम्र ज्यादा होने की वजह से ज्यादा दूर तक नहीं ले जाते।

बालों की सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी है ,ये 10 आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे श्राद्ध कर्म में कुश का महत्व पितृ पक्ष में कुछ ऐसे शुभ और अशुभ संकेत विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी खास बातें स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मोत्सव