October 18, 2024

Mumbai: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की आत्महत्या

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल मलाइका (Malaika Arora) अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, आज सुबह उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से कहा, अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके बांद्रा स्थित आवास पर पहुंच गए हैं और वहां छानबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मलाइका 11 साल की उम्र से ही माता—पिता के अलग रहने लगी थीं। अनिल अमृता अरोड़ा के भी पिता हैं। उनकी माता मलयाली क्रिश्चन हैं जबकि पिता अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में थे। दोनों बहनें उनसे मिलने उनके बांद्रा स्थित घर अक्सर ही जाया करती थीं। दोनों बहनें करिश्मा और करीना कपूर की भी अच्छी दोस्त हैं। चारों को पार्टी करते हुए अक्सर ही स्पॉट किया जाता था।

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव