बॉलीवुड
रील से रियल तक के विवाद
फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी एक जातिगत टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं।

मुंबई। फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी एक जातिगत टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। इसको लेकर उनकी काफ़ी आलोचना हो रही है। अनुराग कश्यप ने दावा किया कि उनके परिवार और दोस्तों को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बयान के लिए माफ़ी भी मांगी। अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर कुछ जाने-माने लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनोज मुंतशिर ने तो उन्हें खुला चैलेंज भी दिया। आपको बता दे, यह पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप विवादों में आए हों। इससे पहले भी वो कई विवादों में फंस चुके हैं।