नेशनल

Plane Crash :अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट क्रैश, राष्ट्रपति, PM मोदी और अमित शाह ने जताया दु:ख…

गुजरात।अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। इस प्लेन दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। इस दुर्घटना को लेकर लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी और अमित शाह ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट डालें हैं।अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपात कालीन सेवाओं और अहमदाबाद प्लेन क्रैश के संबंध में जानकारी के लिए एक नंबर जारी किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक्स

प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक्स पर कहा,अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूँ। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

पीएम मोदी का एक्स

पीएम मोदी ने प्लेन क्रैश की घटना को लेकर एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

प्लेन क्रैश पर अमित शाह का एक्स

प्लेन क्रैश पर अमित शाह का ने एक्स करते हुए लिखा, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।

आपातकालीन नंबर जारी

अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपात कालीन सेवाओं और अहमदाबाद प्लेन क्रैश के विषय में सूचना के लिए आपातकालीन नंबर जारी किया है 07925620359

प्लेन में विजय रुपाणी भी थे सवार

अहमदबाद में प्लेन हादसे में मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 50 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस प्लेन में करीब 200 लोगों मौतें हो चुकी हैं। इस प्लेन में विजय रुपाणी भी सवार थे। फिलहाल उन्हें लेकर सरकारी या पारिवारिक स्तर पर उनकी स्थिति को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button