मध्यप्रदेश

Weather Update : MP में मानसून की वापसी,मौसम विभाग का भारी बारिश को लेकर अलर्ट

भोपाल।मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना तांडव मचा रही है। लोग गर्मी से काफी परेशान है।गर्मी से लोगों की तबीयत खराब होना आम बात हो गई है। लेकिन अब बहुत ही जल्द मध्य प्रदेश को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें, महाराष्ट्र से मानसून आगे बढ़ गया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा

दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष भागों, उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ भागों, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के शेष भागों, मध्य प्रदेश के कुछ भागों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है।

मानसून की उत्तरी सीमा 20.0°N/60°E, 20.5°N/65°E, वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबली, सैंडहेड द्वीप, 23.5°N/89.5°E, बालुरघाट और 30°N/85°E से होकर गुजरती है।

उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के शेष भागों, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के शेष भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है।

मध्यप्रदेश के इन जगहों पर दर्ज की गई भारी बारिश

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं, भोपाल, इंदौर, चंबल, शहडोल, सागर संभागों, के जिलों में कुछ स्थानो परः नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वहीं बाकी संभागों के जिलों बहुत कम बारिश देखने को मिली।

अधिकतम तापमान गिरावट

अधिकतम तापमान नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में 4.2°C से 4.5°C तक विशेष रूप से तापमान में गिरावट आई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में 2.5°C से 3.7°C तक तापमान गिरा। और कई बाकी रह गए संभागों के जिलों के तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से 1.7°C तक कम रहा रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 2.1°C से 2.7°C तक अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से 2.0°C से 2.9°C तक कम रहा। उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C से 1.8°C तक अधिक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button