Kachra Cafe : भोपाल का आनोखा कैफे, पैसे की जगह कचरा देने पर मिलेगा खाना
मध्य प्रदेश में वैसे तो कई कैफे है। लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा कैफे खुला है। जिसमें आप से खाना के पैसे लेने की जगह आपसे कचरा लिया जाएगा.

भोपाल। राजधानी भोपाल में कई कैफे है जहां आप जाते हैं और खाना खाते पीते हैं उसका बिल पे करने के बाद आप वहां चले जाते हैं। लेकिन भोपाल में एक नया आनोखा कैफे खुला है जिसमें आपको बिल पे करने के नाम पर पैसे की जगह कचरा लिया जाता है। जी हां, भोपाल नगर निगम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नई कचरा कैफे की शुरुआत की है। इस कैफे को खोलने का मुख्य मकसद शहर को साफ रखना, जरूरतमंद को खाना देना, आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही लोगों को कचरा अलग करने के लिए भी उत्साहित करने का प्रयास है। यह कैफे कचरे के बदले केवल खाना ही नहीं देता बल्कि दैनिक उपयोग की चीजें भी कचरे से खरीद सकते हैं।
क्या- क्या मिलेगा कचरा कैफे में
इस कचरा कैफे में पका हुआ खाना के साथ ही, राशन का समान भी मिलेगा। साथ ही घर को सजाने के लिए कई चीजें दी जाएगी। साथ ही, इस कैफे से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कचरा कैफे एक मोबाइल एप भी लांच करने वाला है। जिसमें जो लोग भी जुड़ेगे वो लोग इस एप के माध्यम से घर पर बैठकर ही कचरा बेच सकते हैं।
प्रतिबंधित प्लास्टिक
इस पहल के द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी रोक लगेगी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया। भोपाल में हर महीने लगभग 500 टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। जिसमें 200 टन वो प्लास्टिक है जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं पेपर, कांच ,लोहा इलेक्ट्रॉनिक जैसे कचरे को अलग करने में काफी परेशानी आती है। इस कैफे से यह काम आसान हो जाएगा।
किस जगह मिलंगे ये कैफे
अगर बात करें की भोपाल में यह कैफे कहां-कहां खुले है।तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, बोट क्लब दस नंबर मार्केट फुलवारी,बिट्टन मार्केट में यह कैफे आपको मिलेंगे।