MP भोपाल में एक लड़के को दूसरे लड़के से हुआ प्यार,बिना बताए धोखे से लड़के का कराया जेंडर चेंज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपका लोगों पर से भरोसा उठ जाएगा। दरअसल भोपाल के अशोका गार्डन में रहने वाले एक लड़के ने अपने दोस्त का धोखे से जेंडर चेंज करवा उसे लड़की बना दिया है।
पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक भोपाल के अशोक गार्डन में दो लड़के किराए से रहते थे। वे दोनों अच्छे दोस्त थे। उन दोनों में से एक लड़के को दूसरे लड़के से प्यार हो जाता है। जिसके बाद वह लड़का अपने दोस्त जिससे उसे प्यार हो जाता है उसे सिरदर्द की दवा बताकर उसे हार्मोन चेंज होने की दवा खिलाता रहा।
जिसके बाद उस लड़के के शरीर में बदलाव होना शुरु हो गए जिसके बाद आरोपी लड़का पीड़ित लड़के को इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाकर उसका जेंडर चेंज करवा कर उसे लड़के से लड़की बना दिया। जब लड़के को होश आया तो उसने देखा कि वह लड़के से लड़की बन चुका है। जिसके बाद पीड़ित लड़के ने हॉस्पिटल में डॉक्टरों से सहायता मांगी लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उसकी सहायता नहीं की।
पीड़ित लड़के ने अपने आरोपी दोस्त के खिलाफ भोपाल के गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अस्पताल में जांच पड़ताल के आदेश दिए। उन्होंने कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है।