धर्म/अध्यात्म

Horoscope : 29 जुलाई 2025 को क्या कहता हैआपका राशिफल

भोपाल।29 जुलाई 2025 को क्या कहता है। आपका राशिफल कौन सा रंग आज आपको पहनना शुभ माना जाएगा।

मेष
आज कोई शुभ समाचार सुनने मिल सकता है। किसी भी बात की चिंता न करें, भगवान पर भरोसा रखें।
शुभ रंग: लाल

वृषभ
धन लाभ हो सकता है। दूसरों से घृणा न करें , मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: हरा

मिथुन
विद्यार्थियों के लिए उन्नति के संकेत हैं।मन लगाकर पढ़ाई करें, दूसरों से ईष्या न करें खुश रहें।
शुभ रंग: आसमानी

कर्क
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, नए अनुभव मिलेंगे।
शुभ रंग: चाँदी जैसा चमकीला

सिंह
नेतृत्व क्षमता प्रबल रहेगी। योजनाओं को मूर्त रूप देने का उत्तम समय है। अहंकार से दूर रहें।
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
धैर्य के साथ आगे बढ़ना हितकारी होगा। कोई छोटी यात्रा संभव है। कामकाज में लय आने लगेगी।
शुभ रंग: नीला

तुला
मन के भीतर प्रेम और संतुलन की भावना बनी रहेगी। न्यायिक मामलों में राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक
नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिद और गुप्तता से बचना श्रेयस्कर रहेगा। परिश्रम का फल मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गहरा लाल (मरून)

धनु
यात्रा शुभ सिद्ध होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर से जुड़ी खबरें प्रसन्नता देंगी।
शुभ रंग: बैंगनी

मकर
रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। धन निवेश में सोच-समझ कर कदम रखें।
शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ
मानसिक असमंजस रह सकता है। अपने निर्णयों में स्थिरता लाएँ। कार्यस्थल पर बदलाव का संकेत है।
शुभ रंग: नारंगी

मीन
मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। दूसरों की मदद कर सकें तो करें।
शुभ रंग: सफेद

नोट: यह राशिफल सामान्य रूप से दिया गया है। यह व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button