धर्म/अध्यात्म

पितृपक्ष 2025 : श्रद्धा से किये गये श्राद्ध से पूर्वज होते हैं प्रसन्न…

पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का पूरी श्रद्धा से करें श्राद्ध ,माना जाता है,इस से मन और घर में आती है शांति...

भोपाल।अगर पर्वजों का श्राद्ध श्रद्धा से किया जाएंगे तो पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। परिवार पर पितरों की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में खुशहाली आती है। माना जाता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितर धरती लोक आते हैं,

श्राद्ध तिथि के अनुसार आ पितरों का श्राद्ध करें यदि आपको तिथि याद नहीं है, तो आप सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर् कर सकते हैं। इस दिन सबसे पहले स्नान कर लें। फिर साफ वस्त्रों को पहनें। इस दौरान घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। पितृपक्ष में सूर्यदेव क पितरों को पूजा जाता है। इसलिए आप सूर्यदेव को अर्ध्य दें। इसके बाद घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।

इसके बाद आप अपने पितरों की पसंद के अनुसार भोजन तैयार करें। फिर भोजन का पहला भोग पांच तरह के जीव यानी कौवा, गाय, कुत्ता, चींटियों और देवताओं को लगाएं।

अब पितरों की तस्वीर के सामने धूप लगाएं, और उनकी पूजा शुरू करें। इस दौरान सफेद वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए, जैसे, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, चावल, मूंग आदि। अब पितरों को भोजन का भोग लगाएं, और ग्रहण करने की प्रार्थना करें। इसके बाद आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं, और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-दक्षिणा दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button