धर्म/अध्यात्म
महागणाधिपति के अनेक रूप, महाकुंभ की झांकी और भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी में भगवान गणेश अलग—अलग रुपों में विराजमान हैं। देश—प्रदेश में हुई घटनाओं को भी झांकियों में दिखाया गया है। फिर चाहे वह आपरेशन सिंदूर हो या भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन। हर एक झांकी को बड़े ही अच्छे तरीके से दर्शाया गया है। गणेश उत्सव के अवसर पर लोग इन्हें देखने दूर—दूर से आ रहे हैं।










शहर में महाकुंभ 2025 प्रयागराज का अदभुत नजारा श्री राम गणेश उत्सव समिति द्वारा चाणक्य पूरी चौराहे के पास ऐशबाग में देखने मिल रहा है। 18 फिट की प्रतिमा का यह 35वां वर्ष है।



