धर्म/अध्यात्म

पितृ पक्ष: पूर्वजों का घर पर कैसे करें श्राद्ध? जानें, 2025 में श्राद्ध की सभी मुख्य तिथियां…

अगर आप पितृ पक्ष के दौरान घर पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करना चाहते हैं। और, आपको घर पर श्राद्ध करने की विधि नहीं पता तो चलिए जानते हैं, पितृपक्ष में अपने घर पर श्राद्ध करने की विधि...

भोपाल।पितृ पक्ष इस बार 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले हैं। जिसका समापन रविवार 21सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। माना जाता है पितृपक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं। श्रद्धापक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मणों को भोज कराना चाहिए, इससे परिवार पर पितरों की कृपा बनी रहती है।

पितृ पक्ष में घर पर श्राद्ध करने की विधि
श्राद्ध तिथि के अनुसार आप पितरों का श्राद्ध करें। यदि आपको तिथि याद नहीं है, तो आप सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। इस दिन सबसे पहले स्नान कर लें। फिर साफ वस्त्रों को पहनें। इस दौरान घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। पितृपक्ष में सूर्यदेव के रूप में ही पितरों को पूजा जाता है। इसलिए आप सूर्यदेव को अर्ध्य दें। इसके बाद घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।
इसके बाद आप अपने पितरों की पसंद के अनुसार भोजन तैयार करें। फिर भोजन का पहला भोग पांच तरह के जीव यानी कौवा, गाय, कुत्ता, चींटियों और देवताओं को लगाएं।
अब पितरों की तस्वीर के सामने धूप लगाएं, और उनकी पूजा शुरू करें। इस दौरान सफेद वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए, जैसे, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, चावल, मूंग आदि। अब पितरों को भोजन का भोग लगाएं, और ग्रहण करने की प्रार्थना करें। इसके बाद आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं, और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-दक्षिणा दें।

पितृ पक्ष 2025 में श्राद्ध की सभी मुख्य तिथियां

रविवार 7 सितंबर पूर्णिमा श्राद्ध
सोमवार 8 सितंबर प्रतिपदा श्राद्ध
मंगलवार 9 सितंबर द्वितीया श्राद्ध
बुधवार 10 सितंबर 2025 तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध
गुरुवार 11 सिंतबर 2025 भरणी व पंचमी श्राद्ध
शुक्रवार 12 सितंबर 2025 षष्ठी श्राद्ध
शनिवार 13 सितंबर 2025 सप्तमी श्राद्ध
रविवार 14 सितंबर 2025 अष्टमी श्राद्ध
सोमवार 15 सितंबर 2025 नवमी श्राद्ध
मंगलवार 16 सितंबर 2025 दशमी श्राद्ध
बुधवार 17 सितंबर 2025 एकादशी श्राद्ध
गुरुवार 18 सितंबर 2025 द्वादशी श्राद्ध
शुक्रवार 19 सितंबर 2025 त्रयोदशी श्राद्ध
शनिवार 20 सितंबर 2025 चतुर्दशी श्राद्ध
रविवार 21सितंबर 2025 सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button