Horoscope : 2 सितंबर 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल
आज का राशिफल: 2 सितंबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन कौन सा रंग आज आपको पहनना शुभ माना जाएगा।जानें, आज का राशिफल...

मेष
ईश्वर की कृपा बनी रहेगी।नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
वृषभ
जीवन साथी का साथ बना रहेगा।आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
किसी बात को लेकर परेशान न हो, समय रहते सब ठीक होगा संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
कर्क
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ो का आदर करें, भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: मोती जैसा सिल्वर
सिंह
साहस और नेतृत्व क्षमता का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन सूझ-बूझ से हल निकाल लेंगे। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला
तुला
भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
रहस्यमय परिस्थितियों में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए लाभकारी समय है।
शुभ रंग: नारंगी
धनु
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक या पवित्र कार्यों में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
मकर
कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, परंतु परिणाम संतोषजनक रहेंगे। पुराने संपर्क लाभदायक बन सकते हैं।
शुभ रंग: स्लेटी (ग्रे)
कुंभ
नए अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग सुखद रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
मीन
भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। किसी से बिना बात के न झगड़े, मन को शांत रखें।
शुभ रंग: समुद्री हरा
नोट: यह राशिफल सामान्य रूप से दिया गया है। यह व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है।