धर्म/अध्यात्म

जानें,पितृपक्ष में होने शुभ और अशुभ संकेत…

पितृ पक्ष में कुछ ऐसे शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पूर्वज प्रसन्न हैं या नाराज। चालिए जानतें हैं क्यो हैं वो शुभ-अशुभ संकेत...

भोपाल।कल 7 सितंबर से पितृपक्ष आरंभ होने वाले हैं। मान्यता है कि इन दिनों पूर्वज धरती पर आते हैं। और अपनी संतान को आशीर्वाद देते हैं। वहीं इस दौरान अगर आपके जीवन में कुछ चीजें हो रही है। जैसे पूर्वजों का सपने में दिखाना और भी कई तरह की चीजें हो रही है तो, यह पितृपक्ष के दौरान आपको मिलने वाले शुभ या अशुभ संकेत हो सकते है।

शुभ संकेत-
सपने में पूर्वजों का आशीर्वाद देना:
अगर सपने में पितर आकर आशीर्वाद देते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है और यह संकेत होता है कि वे प्रसन्न हैं।
गाय का घर आना: पितृ पक्ष के दौरान घर में गाय का आना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और खुशहाली का संकेत है।
मंदिर में घंटियों की ध्वनि सुनाई देना: अगर पितृ पक्ष के दौरान कहीं मंदिर या पूजा स्थल से बिना किसी कारण घंटी की आवाज सुनाई देती है, तो इसे पितरों की कृपा मानी जाती है।
ध्यान करते समय शांति और सुखद अनुभव: अगर ध्यान करते समय आपको शांति महसूस होती है या सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, तो यह शुभ संकेत होता है।
बिना कारण अच्छे समाचार मिलना: पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको बिना किसी प्रयास के कोई शुभ समाचार मिलता है, तो इसे पितरों का आशीर्वाद माना जाता है।

अशुभ संकेत-
सपने में पितरों का नाराज होना:
अगर सपने में पितर क्रोधित या उदास दिखाई देते हैं, तो यह संकेत है कि वे असंतुष्ट हैं और तर्पण की आवश्यकता है।
कौवे का घर पर आकर कर्कश ध्वनि करना: अगर पितृ पक्ष में कौवा घर पर आकर कर्कश आवाज करता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह संकेत होता है कि पितर नाराज हैं।
किसी शुभ कार्य में विघ्न आना: पितृ पक्ष के दौरान किसी भी कार्य में बार-बार रुकावट आना अशुभ संकेत होता है और यह दर्शाता है कि पूर्वज प्रसन्न नहीं हैं।
दीपक का अचानक बुझ जाना: अगर पितृ पक्ष में पूजा करते समय या घर में दीपक अचानक बुझ जाता है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।
घर में बिना कारण तनाव और अशांति होना: पितृ पक्ष के दौरान अगर घर में बार-बार कलह या मानसिक तनाव होता है, तो यह पितरों की नाराजगी का संकेत हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button