LIVE: भारत में चंद्रग्रहण प्रारंभ, दुर्लभ खगोलीय घटना देखने लगाए गए टेलिस्कोप

भोपाल। भारत में इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज रात को प्रारंभ हो गया है। इस दुर्लभ घड़ी का इंतजार पूरी दुनिया को था। भारत में दृश्यमान होने की वजह से राजधानी भोपाल सहित अलग—अलग स्थानों पर इसे देखने के लिए टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां की छतों से चंद्रग्रहण की सुंदर तस्वीरें आ रही हैं।
यह पितृपक्ष की शुरुआत के साथ एक दुर्लभ संयोग बनाएगा। चंद्र ग्रहण के चलते ठीक 9 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो गया था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और रात 1:26 बजे समाप्त होगा। रात 11:42 बजे चंद्रमा पूर्ण ग्रहण की अवस्था में दिखाई देगा।


आज रात आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाई देगा। साल 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज होगा। ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे से होगी और यह 11:01 बजे से 12:23 बजे तक अपने चरम पर रहेगा। कुल 3 घंटे 30 मिनट तक चलने वाले इस खगोलीय दृश्य में 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। पूर्णिमा का चंद्रमा लाल-नारंगी रंग का नजर आएगा, जिसे रेड मून या ब्लड मून कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे बिना किसी सुरक्षा चश्मे या टेलीस्कोप के नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।
One Comment