धर्म/अध्यात्म

Solar Eclipse : कब है 2025 का आखिरी और साल का दूसरा सूर्यग्रहण,भारत में क्या होगा इसका असर

अभी 7 सितंबर को चंद्रग्रहण के बाद अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी सितंबर के महीने में ही लगने वाला है। यह साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है।

भोपाल।सूर्यग्रहण यानी Solar eclipse की बात करें तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक खगोलीय घटना है। माना जाता है जब सूर्य और प्रथ्वी के बीच चांद आ जाता है। तो सूर्य ग्रहण लगता है। लेकिन अगर इसे धार्मिक दृष्टिकोण से देखे तो, ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण का अपना एक अलग ही महत्व है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य देवता कष्ट में होते हैं। चालिए जानते हैं कि किस तारीख को है सूर्यग्रहण और कब से लगेगा सूतक काल साथ ही यह ग्रहण कहां-कहां लगेगा।

सूर्य ग्रहण की तारीख
इस साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। अगर इसके समय की बात करें तो, यह ग्रहण रात 11 बजे से लगेगा जो 3.30 तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इस ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण प्रशांत महासागर,न्यूजीलैंड, अफ्रीका सहित अन्य जगहों पर दिखाई देगा

सूर्यग्रहण का सूतक काल

सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे का माना जाता है। इस बार भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा. इस लिए यहां इसका कोई सूतक नहीं लगेगा। सूतक में इस दौरान कोई भी अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते। मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं।और मुंह से भगवान के भजन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button