मध्यप्रदेश
जबलपुर में दशहरा पर्व पर डिजनी लैंड की झांकी बनी जनाकर्षण का केंद्र
हर जगह देवी मां की झांकिया बनाई जा रही है, इन्हीं झांंकियों में जबलपुर श्री दुर्गा सेवा मंडल आजाद चौक सदर जबलपुर में दशहरा पर्व पर डिजनी लैंड की झांकी जनाकर्षण का केंद्र रहेगी।
जबलपुर।देवी मां के नवरात्रि और दशहरा पर्व की बात करें तो जबलपुर हर साल चर्चा में रहता है।नवरात्रि की हर जगह झंकियां सजाई जा रही है। ऐसे में जबलपुर के दुर्गोत्सव की बात ही निराली है। यहां हर साल बहुत अलग ओर अनोखे ढंग से नवरात्रि और दशहरा पर्व मनाया जाता है।
हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि पर जबलपुर की झांकिया दुर्गा उत्सव में चार चांद लगा देगी। यहाँ एक से बढ़ के एक झांकी बनाई जा रही हैं। वहीं दशहरा पर्व पर बनी उन्हीं में से एक झांकी बहुत ही चर्चा में है।
जी हां, श्री दुर्गा सेवा मंडल आजाद चौक सदर जबलपुर में दशहरा पर्व पर डिजनी लैंड की झांकी बनाई जा रही है। इस झांकी का नाम ही लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस झांकी को देखने के लिए लोग बड़ी बेसव्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़ो के साथ -साथ बच्चों में भी इस झांकी को देखने का उत्साह है।




