नवरात्रि में सपने में अगर आपको दिख रही हैं ये चीजें तो हो सकते हैं ये संकेत…
अगर आपको भी आ रहे हैं ये सपने तो समय जाइए की देवी का आपके जीवन में कुछ करना चाहती हैं...
भोपाल।शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो चुकी है। आज से नौ दिन माता रानी के भक्त माता रानी का व्रत रखते हैं विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। और माना जाता है कि देवी मां की एक विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं अगर नवरात्रि के समय में आपको कुछ सपने आ रहे है तो, स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें, सपनों का शुभ संकेत है या और कुछ और…
देवी का दर्शन
अगर आपको सपने में देवी मां दिखती है तो, इसका अर्थ है कि माँ की कृपा होने वाली है या जीवन में बड़ी सफलता मिलने जा रही है साथ ही भय से मुक्ति है।
लाल रंग दिखना चुनरी सिंदूर दिखाना
अगर आपको सपने में लाल रंग या सिंदूर दिखे नवरात्रि के समय तो माता रानी की एक विशेष कृपा का संकेत माना जाता है देवी मां को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है। अगर आपको सपने में चुनरी या सिंदूर दिख रहा है तो यह संकेत है कि आपके विवाहिक जीवन में खुशियाँ आने वाली है।
देवी मां का शेर दिखना
अगर आपको सपने में देवी मां का शेर दिख रहा है तो यह एक शुभ संकेत का प्रतीक माना जाता है कहा जाता है कि शेर का दिखना साहस और शक्ति का प्रतीक होता है।
कुंवारी कन्या का दिखना
अगर आपको कुंवारी कन्या दिखती है तो कहा जाता है कि आध्यात्मिक उन्नति, मनोकामना पूर्ति का संकेत है



