नवरात्रि में देवी मां के नौ रुपों से लें 9 सीख…
भोपाल।नवरात्रि का पर्व हमें सिर्फ मां देवी की पूजा अर्चना करना ही नहीं सिखाता बल्कि यह पर्व स्त्री का आदर ,सम्मान करना सिखाता है। यह पर्व समाज की सोच को एक नई दिशा देता है। देवी मां के नौ रुप समाज में एक नई चेतना नारियों के प्रति जागरूकता को सिखाती है। चालिए जानते देवी के नौ रुपों की नौ सीख…
मां शैलपुत्री
मां शैलपुत्री का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक हैं। वो हमें सिखाती हैं कि नारी केवल कोमलता की नहीं, बल्कि संकल्प और संघर्ष की मिसाल है। हमें हर क्षेत्र में बेटियों को बराबर का मौका देना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी
मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और साधना की देवी माना जाता है। मां ब्रह्मचारिणी हमे संदेश देती हैं कि शिक्षा बहुत जरुरी है। ब्रह्मचारिणी मां यह दर्शाती हैं कि वास्तविक शक्त्ति का मूल शिक्षा में है।और अपनी बेटियों को शिक्षा देना सबसे जरुरी है क्योंकि शिक्षा हमारे जीवन के अंधकार को दूर करती है।
मां चंद्रघंटा
मां चंद्रघंटा शांति और वीरता दोनों का अद्भुत संगम है मां चंद्रघंटा हमें अपनी रक्षा करना भी सिखाती है साथ ही धैर्य और संयम भी सिखाती हैं। मां चंद्रघंटा का स्वरुप हमें सिखाता है कि नारी समय आने पर दुर्गा भी बन सकती है।तो वही दूसरी तरफ वह ममता का और धैर्य का अद्भुत संगम होती है। हर स्त्री को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
मां कूष्मांडा
मां कूष्मांडा ज्ञान, तप और साधना की देवी संदेश हर महिला एक मां दुर्गा के इन नौ रूपों के अलावा भी कई अन्य नाम हैं। जैसे महिषासुर मर्दिनी, शक्ति, गौरी, नारायणी, कल्याणी आदि उनके 108 नाम भी बताए गए हैं। इसलिए उन्हें अष्टोरशत नामावली’ भी कहते हैं।
मां कात्यायनी
मां दुर्गा का कात्यायनी रुप हमे संदेश देता है कि हमे हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।क्योंकि कहा जाता है कि अन्याय सहना उतना ही गलत है जितना अन्याय करना है हमेशा अन्याय को देख चुप नहीं रहना चहिए।
मां कालरात्रि
मां कालरात्रि का रुप अंधकार और अज्ञानता से दूर रहने का संदेश देती हैं क्योंकि डर अंधविश्वास हमारे समाज को आगे नहीं बढ़ने देता है। यह वह दीमक है जो हमारे आत्मविकास को रोकता है और हमें कमजोर बनता है।
मां महागौरी
मां महागौरी का यह रुप आपको संदेश देता है कि शुद्धता सिर्फ शब्दों और शरीर की नहीं,होती बल्कि आपके विचारों में होती है।
मां सिद्धिदात्री
मां सिद्धिदात्री आध्यात्मिक ज्ञान और सिद्धि प्राप्त करने में मदद करती है यह हमें सिखाती है कि अज्ञानता को दूर कर हमे ज्ञान प्राप्त करना चाहिए इस से जीवन में नया प्रकाश मिलता है।



