मध्यप्रदेश

सतना : नवरात्रि में मैहर में लगी मां शारदा के भक्तें की भीड़ पहले सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नवरात्रि में माता रानी के के मंदिरों में माता के भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मैहर की देवी के दर्शन करने पहुंचे लाखों लोग...

मैहर। कल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रे शुरू हो गए हैं। नवरात्री के पहले दिन ही से सतना के मैहर में सवा लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु ने माता शारदा के दर्शन किए। नवरात्रि के अवसर पर मां शारदा के दर्शन के लिए देश के हर कोने से मां के भक्त पहुंच रहे हैं।

नवरात्रि में प्रातः 3.30 पर खुलते हैं देवी मां पट

नवरात्रि के इन नौ दिनों हर रोज़ सुबह 3:30 बजे पर माता रानी के पट खुलते हैं आरती होती है। इसके बाद देवी मां के पट खुलते है। माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े भक्त देवी मां के दर्शन करना शुरु कर देते हैं। उसके बाद दोपहर 1 बजे माता की आरती होती है। और एक बार रात्रि में आरती होती है जिसके बाद माता रानी के पट बनकर दिए जाते हैं।

मैहर में माता शारदा का मंदिर 600 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है जहाँ पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। सड़क मार्ग से जाने वालों के लिए शारदा प्रबंधन समिति ने 10 वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे सेवा सुबह 6 बजे से रात 9:30 बजे तक चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button