धर्म/अध्यात्म

Vijayadashami : मंदसौर में रावण दहन की जगह होती है रावण की पूजा…

विजयदशमी के दिन लोग रावण दहन करते है खुशी मनाते है तो वहीं भारत के मध्य प्रदेश मे कई जगहें ऐसी है जहां रावण दहन के दिन शोक मनाया जाता है...

भोपाल।विजयादशमी के दिन रावण का हर जगह पुतला जलाया जाता है।लेकिन मध्यप्रदेश में कई ऐसी जगहे हैं जहां रावण दहन के दिन रावण का पुतला जलाने की जगह रावण की मृत्यु का शोक मनाया जाता है। जी हां, इन्हीं जगहों में से एक है। मंदसौर जहां रावण को लोग अपना दामाद मानते हैं।

यहाँ दशानन की 41 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका मंदसौर का था इसलिए वो मंदसौर की बेटी हुई और इसी रिश्ते के अनुसार मंदसौर के लोग रावण को अपना दामाद मानते हैं। यहां के लोग पूरे साल रावण की पूजा करते हैं। रावण दहन वाले दिन भी यहां रावण का दहन नहीं बल्कि रावण की पूजा होती है।

मंदसौर के लोगों का मानना है कि रावण बहुत ही बुद्धिमान था। उसे वेदों का बहुत ही ज्ञान था। और वो बहुत बड़ा शिव था। इस लिए वो सम्मान के योग है। रावण दहन के दिन मंदसौर में रावण की प्रतिमा को सजाया जाता है लोग रावण की पूजा अर्चना की जाती है। यहां की महिलाएं रावण के सामने घूंघट है डालती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button