2025 में कब है अहोई अष्टमी ? जानें, तिथि मुहूर्त महत्व और पूजा विधि…
Ahoi Ashtami का व्रत का बहुत महत्व माना जाता है महिलाएं इस व्रत को अपनी संतान के लिए रखती हैं...
भोपाल।अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। खासकर यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है। इस व्रत के दौरान महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह व्रत करवाचौथ के चार दिन बाद यह व्रत आता है। इस साल 2025 में अहोई अष्टमी कब है ? इसे लेकर कई तरह का कंफ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं कब है अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी 2025 में कब है
इस साल 13 अक्टूबर 2025 को सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत प्रारंभ होता। यह व्रत रात को 12 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 14 अक्टूबर की सुबह 11. बजकर 9 मिनट पर समाप्त होता।
अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त
अहोई अष्टमी के पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 बजे से 7:08 बजे तक रहेगा इस दन तारों का देखा जाता है। तारा दर्शन और व्रत पारण का समय 6:17 बजे बताया जा रहा है।
अहोई अष्टमी का महत्व
यह व्रत माताएं अपने बच्चों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए करती हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं दिन भर निर्जल उपवास रखती हैं।शाम को तारों के दर्शन के बाद पूजा की जाती है और फिर व्रत खोला जाता है।
पूजा विधि
दीवार पर अहोई माता की छवि बनाई जाती है
सात या आठ कन्याओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है।
व्रत कथा सुनी जाती है
तारा दिखाई देने पर अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।



