Diwali 2025 : धन तेरस पर खरीदें ये चीजें,देवी लक्ष्मी की होगी कृपा…
धनतेरस पर क्या खरीदें जिससे लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न होती है? अगर यह प्रश्न आपके मन में आता है तो चलिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि धन तेरस पर कुछ खास चीजों के खरीदने से मान लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं।
भोपाल।दिवाली के दो दिन पहले धन तेरस मनाई जाती है इस दौरान नई चीजों की खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दौरान कुछ चीजों को खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। माता लक्ष्मी की भारी कृपा बनी रहेगी।
लक्ष्मी-गणेश के सिक्के
चांदी या सोने के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के बहुत शुभ माने जाते हैं।अगर आप मूर्ति या सिक्कों को धनतेरस पर खरीद रहे हैं तो ,दीपावली की पूजा में जरुर स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी स्थायी रूप से घर में निवास करती हैं।
धनतेरस पर खरीदे नया झाड़ू
धनतेरस पर नया झाडू खऱीदने का बहुत महत्व है। झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।माना जाता है कि नया झाडू खरीदने से घर से नेगेटिव चीजे दूर होती है घर में लक्ष्मी मां आगमन होता है। सुख शांति आती है। इस लिए इस दिन झाडू जरुर खऱीदना चाहिए।
गोमती चक्र
धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के दिन इसे खऱीदने से घर में सुख संपति आती है।
श्रीयंत्र और कौड़ी
श्रीयंत्र हिन्दू धर्म में बहुत ही शक्तिशाली और शुभ माना जाता है।माता लक्ष्मी के व्रत के दौरान श्रीयंत्र की भी पूजा की जाती है। वहीं धनतेरस पर श्रीयंत्र खरीदकर उसे लक्ष्मी पूजा में रखने से इससे घर में शांति आती है सुख संम्पति बढ़ती है। इस दिन कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है.
तांबा, पीतल, चांदी का बर्तन
तांबा पीतल चांदी के बर्तन को धन तेरस पर खऱीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस पर इन बर्तनों को खरीदकर पूजा करना चाहिए।



