हेल्थ
सेहत : जानें,सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के लाभ और नुकसान…
भोपाल।चुकंदर शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह शरीर में खून बढ़ाने में काफी मदद करता है। सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस डिटॉक्स करता है शरीर को – चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और नाइट्रेट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस से हमारी स्किन में ग्लो आता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है – चुकंदर के नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करते हैं, जिससे बीपी कम होता है। चलिए जानते है सुबह-सुबह चुकंदर के जूस को खाली पेट पीने नुकसान और फायदे।
चुकंदर पीने के फायदे
- चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जिससे खून की कमी को पूरी करता है। जिसे भी खून की कमी हो उसे यह रोज सुबह पीना चाहिए।
- चुकंदर का पाचनतंत्र को भी ठीक करने में मदद करता है। जूस इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
- चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट्स और आयरन होता हो जो त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है।
चुकंदर का जूस सबह खाली पेट न पिएं ये लोग
- जिन लोगों को बीपी की समस्या है उन लोगों को चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है। इस लिए बीपी के मरीज इसे पीने से बचें
- अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या है तो आपको खाली पेट चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे गैस, मरोड़ या एसिडिटी हो सकती है।
- किडनी स्टोन की समस्या हो तो – चुकंदर में ऑक्सालेट्स होते हैं, जो पथरी की समस्या बढ़ा सकते हैं। इस लिए किडनी स्टोन वालों लोग भी चुकंदर का रस न पिंए



