October 18, 2024

Dr. P. Venugopal passes away : देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले एम्स के पूर्व निदेशक कार्डियक सर्जन का निधन

Dr. P. Venugopal passes away

देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले कार्डियक सर्जन

देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. पी. वेणुगोपाल का मंगलवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉ. वेणुगोपाल को भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है।

उन्होंने 1994 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में देश का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया था, जिसने उन्हें चिकित्सा जगत में एक अग्रणी स्थान दिलाया। वे AIIMS में कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख भी रहे। उनके कार्य ने भारत में हृदय रोग के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाए और हजारों लोगों को नया जीवन प्रदान किया।Dr. P. Venugopal passes away

1998 पदम भूषण से सम्मानित

उनके कार्यों को देखते हुए साल 1998 में उन्हें पदम भूषण से सम्मानित किया गया। साल 2014 केंद्र सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने 2023 में अपने संस्मरण, हार्टफेल्ट को प्रकाशित किया। यह पुस्तक काफी चर्चा में रही। 

हार्टफेल्ट बुक में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी जिक्र

उनकी हार्टफेल्ट बुक में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी का भी जिक्र किया है। इस बुक में उन्होंने लिखा था कि 31 अक्टूबर 1984 को गोली लगने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी की थी जो करीब चार घंटे चली।

उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।Dr. P. Venugopal passes away

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव