MP Bhopal : 13 से 17 सितंबर तक चेतना रंग समूह द्वारा चेतना राष्ट्रीय नाट्य समारोह 2025 का आयोजन

भोपाल।भोपाल में संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा 13 से 17 सितंबर 2025 तक चेतना रंग समूह द्वारा चेतना राष्ट्रीय नाट्य समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 13 सितंबर 2025 को लेखक जयवर्धन के द्वारा लिखा गया, और आशीष श्रीवास्तव के द्वारा परिकल्पित और निर्देशित किया गया, नाकट गांधारी की प्रस्तृति की जाएगी।इस की प्रस्तुति चेतना रंगसमूह ,भोपाल द्वारा किया जाएगा।

14 सितंबर को लेखक शाहीद अनवर के द्वारा लिखा गया और सुरेश शर्मा के द्वारा परिकल्पित और निर्देशित किया गया नाटक पोस्टर बॉय मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की प्रस्तुति की जाएगी।यह हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं थिएटर रेपेटरी, मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वार प्रस्तुत किया जाएगा।
15 सितंबर को लेखक मानव कौल के द्वारा लिखा गया और सचिन के जरियाल के द्वारा परिकल्पित और निर्देशित किया गया।इसकी प्रस्तुति चित्रलेखा आर्ट्स थिएटर ग्रुप,मुंबई द्वार दी जाएगी।
16 सितंबर को नाटक पर्दों की उलझन की प्रस्तुति की जाएगी। इस नाटक की परिकल्पना और इसे निर्देशित विनोद लक्ष्मी कुमार द्वारा किया गया है। इसे जागृति कला मंच, मुंबई द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
17 सितंबर को येब बरोस द्वारा लिखा गया और राजीव वर्मा के द्वारा परिकल्पित और निर्देशित किया गया नाटक कैक्टस क्लावर की प्रस्तुति की जाएगी। यह प्रस्तुति भोपाल थिएटर द्वार दी जाएगी।