PHOTOS: धार्मिक स्थलों की झांकियां, कहीं विकराल तो कहीं सौम्य रूप में विराजीं जगत जननी

भोपाल। शारदीय नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो गए। शहर में जगह—जगह दुर्गा पंडाल सज गए हैं। एक से बढ़कर झांकियों को देखने मिल रहा है। इस अवसर पर नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा एक भव्य दुर्गा शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में डीजे लाइटिंग और भव्य आतिशबाजी के साथ माता रानी का आगमन हुआ। लोगों ने मोबाइल से वीडियो और दृश्य कैप्चर किए।
माता की सवारी
इस बार माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति और साधना का पर्व है।







प्लेटिनम प्लाजा पर करुणा धाम मंदिर की बड़ी माता की शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। भोपाल में नवरात्रि उत्सव भोपाल में इस बार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तर्ज पर झांकियां तैयार की जा रही हैं, जिनमें अयोध्या के राम मंदिर और अमरनाथ गुफा की झलक शामिल है। वहीं सिंगापुर का नजारा और बद्रीनाथ मंदिर में मातारानी विराजी हैं।



