राशिफल: 23 अगस्त 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल
भोपाल।आज का राशिफल: 23 अगस्त 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल,कौन सा रंग आज पहनना शुभ माना जाएगा किन कार्यों को करने से आपको सफलता मिलेगी देखें राशि...

मेष
एक नया आत्मविश्वास आएगा, कुछ पुराने निर्णय आज रंग ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
वृषभ
फालतू खर्च से बचें, वित्तीय मामलों में सजग रहने का दिन है। किसी से मनमुटाव न करें, संवाद में संयम रखें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
मिथुन
आज का दिन शुभ माना जाता है। नई योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।
शुभ रंग: हरा
कर्क
मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: मोती सफेद
सिंह
ईश्वर पर भरोशा रखें सफलता मिलेगा।निवेश में लाभ की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरी पीला
कन्या
किसी भी बात को लेकर विवाद न करें, आज व्यवहार में लचीलापन रखें।
शुभ रंग: मिट्टी जैसा भूरा
तुला
चिंता करने से बचें, भावनाओं में बहने से बचें। दूसरों के सामने अपने सारी बाते खोलकर न रखें।
शुभ रंग: आकाशी नीला
वृश्चिक
आज ईश्वर की विशेष कृपा हो सकती है।किसी पुराने काम में नई गति आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
धनु
अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा हो सकती है। लंबे समय से रुका कार्य आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
मकर
दूसरो की मदद करें कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय धैर्य रखें।
कुंभ
नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। दूसरों पर ध्यान न दें अपने आप पर काम करें नया हुनर सीख सकते है।
शुभ रंग: समुद्री हरा
मीन
मानसिक संतुलन बनाए रखें। दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए।
शुभ रंग: नीला बैंगनी
नोट: यह राशिफल सामान्य रूप से दिया गया है। यह व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है।