मध्यप्रदेश

MP : 25 एकड़ में डिजाइन हुआ इंदौर का सबसे बड़ा पंडाल11हजार कलशों को किया जा रहा सिद्ध …

नवरात्रि का दौर चल रहा है। हर जगह माता रानी के कई पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक भव्य विशाल अद्भुत धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा।

इंदौर।पूरे भारत में नवरात्रि की धूम मची है। हर राज्य में अपनी-अपनी पंरम्परा रीति रिवाज के अनुसार नवरात्रि मनाई जा रही है वही इंदौर में इस बार अब तक का सबसे बड़ा पंडाल सजाया गया है जो 25 एकड़ में लगाया गया है। इस पंडाल की खास बात यह है कि यह पंडाल में देवी की प्रतिमा के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति बनाई गई है।

वही अगर इसे बनाने में कितना समय लगेगा? और इतना बड़ा पंडाल बनाने के लिए कितने कारीगरों ने मिलकर बनाया? अगर इसकी बात करें तो, इस पंडाल को बनाने में जो समय लगा वो लगभग तीन महीने बताए जा रहे हैं। साथ ही, इसे 550 से ज्यादा कारीगरों और विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां 11 हजार स्वर्ण-लेपित अष्टलक्ष्मी कलश को एक करोड़ मंत्र जाप, एक करोड़ कुमकुम और दस लाख आहूतियों से सिद्ध किया जाएगा।

सूत्रों से पता चला है 11हजार कलशों में से सभी कलश में महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार की थैलियों में दिव्य अद्भुत वस्तु रखी जाएंगी। इनमें दक्षिणावर्ती शंख, नव रत्न, 32 प्रकार के उपरत्न, 32 प्रकार के रत्न, दो दुर्लभ रुद्राक्ष, 999 शुद्धता वाला महालक्ष्मी मुद्रित 5 ग्राम का चांदी का सिक्का, पंचधातु (सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कांसा), 154 प्रकार की दुर्लभ औषधियां और ऐसी कुल 451 दिव्य सामग्रियां शामिल हों

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button