मध्यप्रदेश

गांधी जयंती: एमपी के इस स्कूल में आज भी गांधी टोपी पहनते हैं बच्चें…

वैसे तो पूरा देश गांधी का है।हर कोई उनके आदर्शों पर चलने की कोशिश करता है।लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसा स्कूल है जहां जहां आज भी बच्चें गांधी टोपी पहनते हैं साथ ही, गांधी जी के आदर्शों पर चलते है...

हरदा।2 अक्तूबर को देश के महान शख्सियत राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती है। इस अवसर पर हम मध्य प्रदेश के एक ऐसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां गांधी टोपी का आज भी चलन चल रहा है। यह स्कूल हरदा जिलें के छिपावड गांव में है।इस स्कूल की एक खास बात यह भी है कि इस स्कूल को आज लगभग 131 साल हो गए है। लेकिन आज भी इस स्कूल के बच्चे गांधी के आदर्शों पर चलते हैं।

इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे केवल किताबी ज्ञान की शिक्षा ही नहीं लेते बल्कि, गांधी के आदर्शों पर चल कर बुनियादी शिक्षाओं पर जोर दिया जाता है। कहा जाता है कि आजादी की लड़ाई के दौरान खुद गांधी एक बार गांधी जी हरदा आए थे।

इस दौरान उन्होंने इस दौरान यहां चरखा चलाया था। यह स्कूल 1 जनवरी 1892 में शुरु हुआ था। सबसे आज तक जितने छात्र इस स्कूल में पढ़े हैं उनका रिकार्ड आज तक दर्ज है। यहाँ के बच्चों में आज भी गांधी की के आदर्श देखने को मिलता है। और सभी बच्चें आज भी गांधी टोपी लगाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button