नेशनल

JEE Advanced 2025 Result : IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के परिणाम किए घोषित

भोपाल।आज 2 जून 2025 को भारतीय प्रौघोगिकी संस्थान कानपुर IIT ने JEE Advanced 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है साथ ही पेपर 1 और 2 दोनों के लिए JEE Advanced फाइनल आंसर key भी जारी कर दी गई है। बता दें, दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए।

भारतीय प्रौघोगिकी संस्थान IIT ने आज सोमवार को JEE एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अपने परिणाम को देखने के लिए आपको Jeeadv.ac.in पर जाना होगा और लॉगिन करने के लिए application Number और बर्थ डेट डालना होगा। इसके बाद आप अपना रिजल्ट खुल जाएगा।

बता दें, यह एग्जाम 18 मई को दो शिफ्टों में हुआ था। जिसमें पेपर -1 और पेपर-2 शामिल था। छात्रों की रिस्पॉन्स शीट 22 मई को जारी की गई थी। और 25 णई प्रोविजनल आंसर की उपलब्ध कराई गई थी। हर बार की अपेक्षा इस बार पेपर कठिन था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button