
भोपाल।गर्मियों का मौसम आते ही हमारे शरीर में गर्मी बड़ जाती है। हम कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लू लगना, हीट सट्रोक होना, पेट खराब होना, डिहाइड्रेट होना आम बात है। लेकिन यह हमारे लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको गोद कतीरा पीना चाहिए। गोद कतीरा की तासीर ठंडी होती है जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाती है।
गोंद कतीरा क्या है?
मिस्टलटो पेड़ से निकलने वाली गोंद को सुखाया जाता है।और उसे पानी में भिगाया जाता है। पीनी में भीगते ही यह जेल बन जाता है। जिसे गोंद कतीरा कहते है। इसे पीने से हमारे शरीर को कई लाभ होते है।
पाचन तंत्र
गोद कतीरा पीने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी रहती है।हमे पेट से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती।
शरीर को ठंडक देता है
गोद कतीरा गर्मियों में शरीर के लिए जादू से कम नहीं। यह हमारे शरीर को ठंडक देता है। हमें लू और हीट स्ट्रोक से बचाता है।
हाइड्रेटेड रखने में मदद
गोंद कतीर हमें गर्मी में हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह गलने के बाद जेली जैसा हो जाता है। जो की हमें पानी की कमी नहीं होने देता।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक है। उन लोगों को यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से हमारे शरीर की कमजोरी दूर होती है। और यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ता है।
गोंद कतीरा को पीने का तरीका
10 ग्राम गोंद को रात में गलने रख दें, सुबह तक वह जैली की तरह हो जाएगा। सुबह उसमें चिया सीड्स मिला कर नीबू डालकर पी सकते है।