नेशनल
Ahmedabad plane crash : विमान क्रैश में जान गवानें वालों को टाटा ग्रुप ने 1 करोड़ की राशि देने का किया ऐलान

भोपाल।कल अमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान क्रैश हो गया। विमान हादसे के वक्त विमान में 242 लोग सवार थे। इस हादसे में 241 की मौतें हो गई हैं। जिसमें से केवल एक शख्स जिंदा बच गया है। इस विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।
इस विमान हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई है। उन लोगों के परिवार वालों के लिए टाटा ग्रुप ने 1 करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया है।टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने यह कहा है अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक यह मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं इस दुर्घटना में जो लोग घायल हुए है उनके इलाज का जो भी खर्च आएगा उसे टाटा ग्रुप उठाएगा। साथ ही बीजे मेडिकल के हॉस्टल को बनाने के लिए भी टाटा ग्रुप ने मदद करने की बात कहीं।