नेशनल

अमित शाह बोले,बहुत जल्द भारत में अंग्रेजी बोलने पर लोगों को होगी शर्मिंदगी महसूस…

केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने अंग्रेजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा बहुत जल्द अंग्रेजी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करेंगे।

नई दिल्ली। भारत में अक्सर लोग अंग्रेजी बोलने पर गर्व महसूस करते हैं। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने अंग्रेजी को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा, की अब वो दिन दूर नहीं जब भारत में अंग्रेजी बोलने पर लोगों को शर्मिंदगी महसूस होगी। साथ ही उन्होंने भारत की भाषाओं को भारत का गहना बताते हुए कहा,इन भाषाओं के बिना हम भारतीय नहीं है। चीजों को वो ही कर पाते हैं। जो एक बार अपने मन में ठान लेते है।

बता दें, अमित शाह ने पूर्व आईएएस अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री की किताब मैं बूंद स्वयं,खुद सागर हूं के विमोचन में शामिल हुए थे इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी भाषा को लेकर कहा, भारत में आने वाले समय में एक ऐसा समाज तैयार होगा। जिसमें अंग्रेजी बोलने पर लोगों को शर्म आएगी।

अमित शाह ने कहा,भारत और भारत का इतिहास और भारत की संस्कृति,धर्म को समझने के लिए विदेशी भाषा काफी नहीं हो सकती।आधी अधूरी भाषाओं से संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं हो सकती।वो केवल और केवल भारतीयता से हो सकती है।भारतीय भाषा से हो सकती है। मुझे बोध है यह लड़ाई कितनी कठिन है मुझे पूरा विश्वास है। यह लड़ाई भारतीय समाज जीतेगा फिर से एक बार आत्म गौरव के साथ हमारी भाषाओं में देश भी चलाएंगे शोध भी करेंगे नतीजे भी निकालेंगे और विश्व का नेतृत्व भी करेंगे इस में कोई शक नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button