तिरुपति में 9 दिन का ब्रह्मोत्सवम, दानपत्र में 25.12 करोड़ का चढ़ावा
आंधप्रदेश। तिरुमला तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर में हर साल 9 दिनों का एक बहुत ही विशाल भव्य महोत्सव मनाया जाता है। इस भव्य उत्सव का नाम ब्रह्मा के नाम पर रखा जाता है। इस उत्सव के दौरान भगवान वेंकटेश्वर की भव्य पालकी निकाली जाती है एक बहुत ही बड़ा आयोजन किया जाता है।
इस साल 2025 में भी यह उत्सव बहुत ही धूमधाम और विशाल रुप में मनाया गया। इस साल तिरुपति मंदिर के ब्रम्हाोत्सवम में उस बार 5.8 लाख भक्तों ने दर्शन किए।और हुंडी में 25.12 करोड़ का चढ़ावा आया वही लगभग 26 लाख भक्तों ने अन्रप्रसादम ग्रहण किया । वही 2.24 लाख लोगों ने अपने केश दान किए।और 28 लाख लड्डू वितरित हुए और इस उत्सव में 28 राज्यों से 6,976 कलाकार शामिल हुई।
उत्सव का महत्व
इस उत्सव का बहुत ही विशेष महत्व है यह हर साल मनाया जाने वाला उत्सव है इस उत्सव का हिस्सा बनने पूरे भारत से लोग आते हैं। इस उत्सव के दौरान लोग भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेते हैं।



